यूपी के हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उमा भारती

Nitin Gadkari, Uma Bharti
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देखने वाली उमा भारती अब लोक सभा चुनाव लडऩे की तैयारी में है। महोबा की चरखारी सीट से विधान सभा चुनाव जीतीं भाजपा नेता उमा भारती का नाम लोक सभा चुनाव के लिए तय किया गया है। पार्टी ने उन्हें हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का मन बनाया है।

विधान चुनाव में तो भाजपा की करारी हार हुई लेकिन अब पार्टी लोक सभा चुनाव की तैयारी कर रही है। लोक सभा चुनाव होने में अभी लगभग दो वर्ष का समय शेष है लेकिन पार्टी अभी से इसके लिए होम वर्क कर रही है। लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी ने उमा भारती को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। हालांकि सुश्री भारती वर्तमान में चरखारी से विधायक हैं लेकिन पार्टी चाहती है कि वह लोक सभा में भाजपा का प्रतिनिधित्व करें।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सुश्री भारती हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड सकती हैं हालांकि इस पर अंतिम फैसला होना अभी शेष है लेकिन उमा भारती के करीबी अन्य नेता इस सीट के लिए उनका नाम प्रस्तावित कर चुके हैं।

ज्ञात हो कि हमीरपुर लोकसभा सीट के तहत चरखारी विधानसभा सीट भी आती है। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकीं सुश्री भारती इससे पहले खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं। सुश्री भारती ने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के कक्ष में गत 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्यता की शपथ ली थी।

सुश्री भारती ने कहा कि 2014 में होने वाला लोकसभा चुनाव उनके और पार्टी के लिये काफी महत्वपूर्ण है इसलिये उन्होंने खुद को उस चुनाव पर केन्द्रित कर लिया है लेकिन वह चुनाव लडेंगी या नहीं। वह किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगीं इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिये वह समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आग्रह कर रही हैं। राज्य में सपा की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति में गिरावट आयी है। जरूरत हुई तो वह इसके लिये सपा अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री से बात भी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+