बीस दिन पहले ही खाई थी साथ जीने मरने की कसमें

Wedding
इस्‍लामाबाद। कराची से इस्‍लामाबाद जा रहे भोजा एयरलाइंस के विमान में खराब मौसम की वजह से हादसा हुआ। इस हादसे में कुल 127 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने सैकड़ों लोगों को ऐसे जख्‍म दिये हैं जो कभी खत्‍म नहीं होंगे। हादसे में किसी ने अपने पति को खो दिया तो किसी ने अपने पिता को। वहीं इस विमान में एक ऐसा जोड़ा था जिसने मात्र 20 दिन पहले ही साथ जीने मरने की कसम खाई थी।

न्‍यूज चैनल्‍स पर प्रसारित खबरों की मानें तो सज्जाद रिजवी और सानिया अब्बास का निकाह महज 20 दिन पहले ही हुआ था। लेकिन चंद दिनों में ही इनकी खुशियों पर किसी की नजर लग गई। कराची से ये जोड़ा इस्लामाबाद पहुंचने वाला था। घर वालों ने खुशी-खुशी इन दोनों को रुखसत किया था लेकिन किसे पता था कि ये अब कभी धरती पर वापस नहीं लौटेंगे।

आपको बताते चलें कि शुक्रवार की शाम पाकिस्तान के रावलपिंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ दूरी पर भोजा एयरलाइंस के बोइंग 737 - 200 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 127 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो साल में यह दूसरा ऐसा हादसा था। इस हादसे में जहाज के परखच्‍चे उधड़ गये। हादसे के बाद से पूरे पाक में शोक का माहौल है। मौजूदा हालात की बात करें तो अब भी कुछ लोग एयरपोर्ट पर टकटकी लगाकर बैठे हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि कोई चमत्‍कार होगा और उनके अपने वापस लौट आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+