जेल में हुए संघर्ष में घायल एक कैदी की मौत

मेरठ के जिला कारागार में कैदियों व बंदीरक्षकों के बीच बुधवार को हुए संघर्ष में दर्जनों लोग घायल हो गये थे। घायलों में बंदीरक्षक, बंदी व कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जिसमें कैदी मेहरदीन भी शामिल था। आज इलाज के दौरान कैदी मेहरदीन की मौत हो गई।
चिकित्सकों का कहना था कि मारपीट के दौरान उसे कई गंभीर चोटें आयीं थी जिस कारण उसकी हालत में काफी बिगड़ गयी थी। ज्ञात हो कि अभी करीब एक दर्जन घायल कैदियो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था बद्री प्रसाद ङ्क्षसह के अनुसार मेरठ जेल में संघर्ष के दौरान कैदी मेहरदीन घायल हो गया था।
गुरुवार को उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। कैदी मेहरदीन गैगेस्टर व लूट के मामले में जेल में बंद था। उन्होंने बताया कैदियों व जेलकॢमयों के बीच कल हुआ संघर्ष सुनियोजित था और कैदियों ने संतरी पोस्ट पर कब्जा करने का प्रयास किया था। इस संबंघ में मामला दर्ज कराया गया है।
जेल में हुए संघर्ष में 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। उधर गृह विभाग के सचिव दीपक कुमार का कहना है कि घटना में घायल 111 लोगों का जेल अस्पताल में उपचार कराया गया है। कुछ कैदियों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस कर दिया गया था जबकि अस्पताल में अभी 22 लोग भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं लेकिन आज कैदी की मौत के बाद अब इसकी न्यायिक जांच भी होगी।
विदित हो दो दिन पहले पेशी से वापस जेल गए कैदियों की तलाशी हुई। इस दौरान कैदी अजय लाडे के पास से नंबरदार जुबैर ने चरस व लाइटर बरामद कराया था। जिसको लेकर जेल के कैदी काफी आक्रोषित थे। बुधवार को कैदी बैरिकों से बाहर निकल आये और जमकर उत्पात मचाया। कैदियों व बंदीरक्षकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। जिसमें डिप्टीजेलर दर्जनों पुलिसकर्मी, कैदी, बंदीरक्षक घायल हो गये थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications