ममता की नई थ्योरी, न्यूज चैनल्स ना देखें समर्थक

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 परगना में ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम में ऐसे ही एक नई थ्योरी दे डाली। ममता बनर्जी ने नसीहत दी कि उनके समर्थक न्यूज़ चैनलों को देखना छोड़ दें क्योंकि ममता के मुताबिक इन चैनल्स में सीपीएम के इशारों पर उनके खिलाफ़ खबरें चलती हैं। लिहाजा अगर कुछ देखना ही है तो सिर्फ मनोरंजन के कार्यक्रम ही देखें।
इससे पहले दीदी ने पश्विम बंगाल में कुछ अखबारों पर रोक लगा दिया था। हदें तो तब पार हो गईं थी जब ममता ने शादी करने या ना करने की भी नसीहत दे डाली थी। मालूम हो कि तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कुछ दिन पूर्व ही एक फतवा जारी किया गया था कि पार्टी कार्यकर्ता माकपा के लोगों से बाचतीत नहीं करेंगे और उनसे वैवाहिक संबंध नहीं रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications