कानपुर में महिला प्रिंसिपल की दिन दहाड़े हत्या

Murder
लखनऊ। प्रदेश में बदमाशों के बढ़ते हौंसले का आलम यह है कि कानपुर में बदमाशों ने एक इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रधानाचार्या पर हमला उस उस वक्त किया गया जब वह घर से विद्यालय की ओर जा रही थीं और वह अपनी कार में बैठने ही वाली थीं। हमले में उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि प्रधानाचार्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के पीछे परिवारिक रंजिश बतायी जा रही है।

पुलिस के अनुसार गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सरोज शुक्ला रोज की तरह गुरूवार को भी अपने कल्याणपुर स्थित घर से विद्यालय की ओर जाने के लिए निकलीं। वह अपनी कार में बैठने ही वाली थीं कि तभी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने सरोज शुक्ला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि प्रधानाचार्या पर हमला करने वाले तो मोटरसाइकिल पर बैठे थे जबकि चार अन्य बदमाश कार में बैठकर आए थीं।

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिससे प्रिसिंपल शुक्ला बुरी तरह से घायल होकर गिर पड़ीं। गोलियां उनके ड्राइवर राजेश को भी लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आ गए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद सरोज शुक्ला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि एक पेट्रोल पंप आवंटन को लेकर उनकी कुछ लोगों से रंजिश थी। उनके दो बेटे सुयश शुक्ला और पियूष शुक्ला है। जांच में पता चला कि पेट्रोल पंप आवंटन के मामले में इनकी अपने गांव के प्रदीप दीक्षित से रंजिश चल रही थी। गत वर्ष 30 मई को प्रदीप दीक्षित की हत्या कर दी गयी थी जिसमें सुयश और पीयूष दोनों नामजद थे। पियूष इसी मामले में रमाबाईनगर की जिला जेल में बंद है जबकि सुयश फरार हो गया और एक माह बाद उसका शव हिमाचल प्रदेश के मनाली में पाया गया था। पुलिस का कहना है कि हमला परिवारिक रंजिश के कारण हुआ और हमला करने वाले उनके जानने वाले ही हैं। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+