10,000 पाउंड में नीलाम हुई बापू के खून से सनी घास

नई दिल्ली में साल 1948 में जिस जगह महात्मा गांधी की हत्या हुई थी वहां की खून से सनी घास और मिट्टी को आज 10,000 पाउंड में लदंन में नीलाम किया गया। बापू से जुड़ीजो चीजें आज नीलम हुईं उनमें उनका गोल चश्मा भी शामिल था जो बापू लगाते थे। नीलामी से पहले चश्मे को जितनी कीमत मिलने का अंदाजा लगाया गया था उससे कहीं ज्यादा कीमत पर इसे बेचा गया।
गांधी से जुड़ी जिन चीजों की नीलामी हुई उनसे कुल मिलाकर 100,000 पाउंड की कीमत मिली। चश्मे की नीलामी 34,000 पाउंड में हुई जबकि बापू के चरखे को 26,000 पाउंड की कीमत हासिल हुई। नीलामी घर 'मुलॉक्स' ने इस महीने की शुरुआत में ही ये ऐलान कर दिया था कि वह गांधी से जुड़ी चीजों की नीलामी करने जा रहा है। मुलॉक्स के इस बयान का गांधी से प्रेमभाव रखने वाले कई तबकों ने विरोध भी किया था और नीलामी को रद्द करने की मांग की थी। गौरतलब है की गांधी से जुडी चीजें खरीदने वालों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications