पसमांदा मुसलमान मांग रहे सरकार में हिस्सा

सपा एक बार फिर पसमांदा मुसलमानों की मांगों को पूरा कर मुस्लिम समाज को पार्टी से जोडऩे का प्रयास कर रही है। पसमांदा मुसलमानों ने विधानसभा में मिली सपा की जीत के बाद उनके विधायकों और मंत्रियों के स्वागत में समारोह आयोजित किया, जिसमें शामिल प्रोटोकाल मंत्री अभिषेक मिश्रा, विधायक गोमती यादव, रविदास मेहरोत्रा तथा पूर्व मंत्री भगवती सिंह शामिल हुए सपा नेताओं ने कहा कि पिछड़े मुसलमानों की अनदेखी पर पार्टी को खेद है।
पार्टी हाईकमान उचित भागेदारी देने के लिये जल्द निर्णय लेगी। सपा नेताओं का कहना है कि पसमांदा मुसलमानों के नेताओं को पार्टी स मान देगी। पिछड़े मुसलमानों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। पार्टी पिछड़े मुसलमानों की अनदेखी नहीं कर सकती क्योंकि उन्होंनें चुनाव में पार्टी के लिये लगन से काम किया है।
वहीं पसमांदा मुस्लिम समाज का कहना है कि अभी तक पिछड़े मुसलमानों को नजरअंदाज किया जाता रहा है जबकि मुसलमानों की कुल आबादी का 85 प्रतिशत पसमांदा मुसलमान हैं। इन पिछड़े मुसलमानों की बदहाली के जि मेवार उलेमा और मुस्लिम नेता हैं। उलेमा और मुस्लिम नेताओं ने कभी भी पसमांदा मुसलमानों के हितों के बारे में किसी भी सरकार के सामने चर्चा नहीं की। पसमांदा मुसलमान पार्टी और राज्य सरकार के किये वायदे पर भरोसा करती है और उ मीद जाहिर करती है कि पिछड़े मुसलमानों को सही भागेदारी और हक मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications