ध्वस्त हो रहा है निर्मल बाबा का तिलिस्म, कराड़ों से लाखों पर पहुंचे

भड़ास फॉर मीडिया की मानें तो गिरावट का यह सिलसिला 11 अप्रैल से शुरू हुआ है। इसी दिन प्रभात खबर और उसके बाद टीवी चैनलों में निर्मल बाबा के बारे में खबरें आनी शुरू हुई थी। निर्मल दरबार के नाम से खुले उनके बैंक खाते में सोमवार को मात्र 21.5 लाख रुपये जमा किये गये। जबकि 11 अप्रैल से पहले उनके खाते में प्रतिदिन औसतन एक से सवा करोड़ के बीच रुपये जमा किये जाते थे।
आपको बताते चलें कि बीते 7 अप्रैल को ढाई करोड रुपये जमा कराये गये थे। इस दिन ही निर्मल बाबा ने उन पैसों में साढ़ सात करोड़ रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किया था। चुकी 8 अप्रैल को रविवार था और बैंक बंद था मगर 9 अप्रैल को भक्तों ने निर्मल बाबा के खाते में चार करोड़ रुपये जमा कराये थे। इसी दिन बाबा ने इस खाते से 3.12 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये थे। 12 अप्रैल से बाबा के खाते में पैसे आने कम हो गये। 12 अप्रैल को को 84 लाख, 13 अप्रैल को 43 लाख और 16 अप्रैल को 21.5 लाख रुपये निर्मल दरबार के खाते में जमा किये गये।












Click it and Unblock the Notifications