मजदूर पर टूटा पुलिसिया कहर पैरों की नसें फटी

Police beating man
लखनऊ। शराब के नशे में एक मजदूर कुछ वर्दीधारियों से उलझ गया। बस फिर क्या था वर्दी वाले उसे थाने उठा लाए और उसको जमकर पीटा। पुलिस ने मजदूर को इस कदर पीटा कि उसके पैरों की नसे फट गयीं और उसे लहूलुहान अवस्था में जिला चिकित्सालय भेज दिया।

एक ओर घायल मजदूर को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया तो दूसरी ओर आक्रोषित ग्रामीणों ने काकोरी थाने को घेरकर पत्थर फेंके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के हमले से एक सिपाही घायल हो गया।

लखनऊ से सटे काकोरी के चिलौली गांव निवासी 25 वर्षीय मजदूर सालिगराम अपनी मौसी के घर मोंदा गांव से वापस लौट रहा था। सालिगराम ने शराब पी रखी थी। काकोरी थाने के पास कुछ वर्दीधारियों ने उसे रोक लिया। शराब के नशे में सालिगराम की सिपाहियों से कहासुनी हो गयी। इसके बाद सालिगराम पर खाकी का कहर टूट पड़ा।

सिपाही उसे थाने ले आए और वहां उसे पीटना शुरू कर दिया। लाठियों व बेल्टों से सालिगराम को रात भर पीटा गया। पुलिस की पिटाई से पैरों की नसें फट गयीं और वह बेहोश हो गया। सालिगराम की यह हालत देखकर पुलिस वालों ने उसे अस्पताल रवाना कर दिया। सालिगराम को घायल अवस्था में चिकित्सालय भेजे जाने की खबर मिलने पर घरवाले चिकित्सालय पहुंचे। जहां उसकी हालत देखने के बाद उनके होश उड़ गए।

यह खबर गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने थाने को घेर लिया। वर्दीधारियों के इस रवैसे से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस वाले लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन लोगों का कहना था कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। पथराव में सिपाही मोतीलाल के सिर पर चोट लगी। सीओ मलिहाबाद आलोक सिंह ने ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+