भोजपूरी एक्ट्रेस सपना खान की रहस्यमय मौत

भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली सपना खान की सीढ़ियों से गिर कर मौत हो गई। गोरखपुर के चक्साहुसैन अहमदनगर की रहने वाली सपना की मां बेगम अख्तरजहां समाजवादी पार्टी की नेता हैं और वो किसी काम से घर से बाहर गई हुईं थीं और उस वक्त घर में उनकी बेटी अकेली थी। सपना जब घर की सीढ़ियों से उतर रही थीं तभी उनका पैर फिसल गया और वो सीढ़ियों से नीचे गिर गई। चोट लगने से सपना की मौत हो गई और घरवालों ने इसकी खबर पुलिस तक को नहीं दी।
यही नहीं शनिवार को बिना पोस्टमॉर्टम के ही सपना को सुपुर्द ए खाक भी कर दिया गया। वहीं, पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि उसे हादसे में हुई मौत के संबंध कोई शिकायत नहीं मिली और न ही उसे इस मामले में अस्पताल से कोई जानकारी मिली। उधर परिवार वालों के दिए बयान के अनुसार सीढ़ियों के गिरने के बाद सपना को अस्पताल ले जाया गया था। सपना की मौत से जहां भोजपुरी फिल्म जगत में शोक का माहौल है, वहीं परिवारवालों का बिना पुलिस को सूचना दिए सपना को सुपुर्द ए खाक किया जाना कई सवाल खड़े करता है।












Click it and Unblock the Notifications