आजम खान की फिसली जुबान, कहा पूर्व गर्वनर को फांसी देनी चाहिए

UP Urban Development Minister Azam Khan
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और यूपी नगर विकास मंत्री मोहम्‍मद आजम खान की जुबान एक बार फिर फिसल गई और वह एक नये विवाद में फंस गये हैं। बदायूं में एक जलसे को संबोधित करते हुए आजम खान ने पूर्व गर्वनर टीवी राजेश्‍वर को अपने निशाने पर ले लिया। उन्‍होंने कहा कि टीवी राजेश्‍वर को लाल किले से फांसी दे देनी चाहिए।

पूर्व गवर्नर टीवी राजेश्‍वर पर हमला बोलते हुए आजम खान ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब किसी गवर्नर ने शिक्षा बिल पर दस्‍तखत करने से इंकार कर दिया। आजम खान ने कहा कि अगर जम्हूरियत या कानून का मुल्क होता तो ऐसे गवर्नर को लाल किले पर जहां झंडा फहराया जाता है वहां ले जाकर फांसी दे दी जाती। आजम खान ने आरोप लगाया कि पूर्व गवर्नर ने जान बूझकर यूनिवर्सिटी के बिल को करीब डेढ़ साल तक लटकाए रखा।

आजम खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने राजेश्‍वर से दो बार मुलाकात की। आजम खान ने कहा कि दोनो बार गवर्नर ने उस बिल को राष्‍ट्रपति के पास भेज दिया। मालूम हो कि अगस्त 2003 और मई 2007 के बीच समाजवादी पार्टी की सरकार थी। तब टीवी राजेश्वर यूपी के गवर्नर थे। तब मुलायम सरकार ने जौहर यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर लीं थी, लेकिन आखिरी वक्त में मुलायम सिंह की सरकार की हार हुई थी और मायावती की सरकार बन गई थी। मालूम हो कि इस विवादास्‍पद टिप्‍पणी के बाद से आजम खान एक नये विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+