यूपी सरकार न हो गई खाला जी का घर हो गया?

अखिलेश यादव के रूप में समाजवादी पार्टी नया चेहरा भले ही पार्टी के लोगों को लुभा रहा हो लेकिन पुराने समाजवादी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह को पुराने समाजवादियों व साथियों की याद दिलाने फक्कड़ समाजवादी नेता प्रहलाद मिश्रा पैदल ही चल पड़े हैं। वह लखनऊ मुलायम से मिलने पैदल ही चल पड़े।
उनका कहना है कि सरकार में पुराने समाजवादियों को भी हिस्सा मिलना चाहिए। उम्र के 75 साल पार कर चुके श्री मिश्र का कहना है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद पुराने नेताओं की सुध नहीं ली जा रही है। पैदल यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वह समाजवादी आंदोलन से हमेशा जुड़े रहे हैं।
उनको पूर्व में एग्रो का डायरेक्टर बनाया गया था लेकिन इसबार जब समाजवादी पार्टी पूरे बहुमत में है हरदोई को यूपी कैबिनेट में स्थान नहीं मिला है जबकि मुलायम ङ्क्षसह यादव ने हरदोई को मंत्रिमण्डल में स्थान देने की बात की थी। इसके अलावा उनसे भी वायदा किया था कि वह उनको कहीं न कहीं समायोजित करेंगे लेकिन सरकार बने एक महीने होने के बाद भी हरदोई को उचित भागीदारी नहीं मिली।
इसी मांग को लेकर वह पैदल लखनऊ रवाना हुए हैं और उनको उ मीद है कि मुलायम सिंह उनकी भावनाओं को समझेंगे और सत्ता में विशेष स्थान जरूर देंगे। वह अपने सहित ग्यारह लोगों के साथ पार्टी अध्यक्ष मुलायम ङ्क्षसह यादव और मु यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पैदल हरदोई से इस मांग के साथ रवाना हुए कि पार्टी महासचिव डा. अशोक बाजपेयी को प्रदेश मंत्रिमण्डल में स्थान मिले और उनको भी कोई महत्वपूर्ण जि मेदारी सौंपी जाये।
चार दिन की पैदल यात्रा कर मुलायम ङ्क्षसह यादव से मिलने का संकल्प लेकर निकले प्रहलाद मिश्रा को जिला कार्यालय से सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर रवाना किया। पचहत्तर साल के सपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे श्री मिश्रा 19 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications