वापस होंगे मुस्लिम कैदियों पर लगे फर्जी मुकदमें

यादव के इस बयान के बाद लम्बे समय से जेलों में बंद कैदियों की रिहाई के रास्ते साफ हो गए। एक कार्यक्रम में आए अखिलेश यादव से जब यह पूछा गया कि क्या कचहरी परिसर में 23 नवम्बर 2007 को हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के आरोपियों पर से सरकार मुकदमा वापस ले रही है तो उन्होंने प्रश्न का साफ उत्तर तो नहीं दिया लेकिन यह जरूर कहा पिछली सरकार के कार्यकाल में फर्जी लोग जेलों में बंद किए गए है।
उन्होंने कहा कि जो लोग फर्जी ढंग से जेलों में बंद है सरकार उनके ऊपर से मुकदमें उठाए जाएंगे। उन्होंने यह प्रस्ताव उनकी सरकार का है जिसे वह प्रमुखता देंगे। वह विस्फोट के आरोपियों के बारे में सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते रहे।
गौरतलब है कि कचहरी परिसर विस्फोट में चार लोगों की मृत्यु हुयी थी और 15 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में तीन लोग जेल में बंद है। उसी दिन वाराणसी और लखनऊ के कचहरी परिसर में भी सिलसिलेवार विस्फोट हुए थे। सपा सरकार के इस निर्णय को लेकर विपक्षी आक्रोषित हैं। विपक्षियों का आरोप है कि सरकार आपराधियों को छोडऩे की योजना बना रही है जो समाज के लिए बुरे संकेत हैं।












Click it and Unblock the Notifications