निर्मल बाबा ने भक्‍तों से कहा, मीडिया को दिखा दो मेरी ताकत

nirmal baba
नई दिल्‍ली। लगातार मीडिया के खबरों और लोगों के आरोप के बाद अब निर्मल बाबा की ओर से पलटवार किया गया है। बाबा ने (आज) शनिवार अपने भक्‍तों से कहा कि वह मीडिया को फोन करके उनकी शक्ति की बारे में बताये। बाबा ने ट्विटर के द्वारा कहा कि उनकी छवी को खराब करने की कोशीश की जा रही है।

बाबा ने अपने भक्‍तों से कहा कि जो भी मीडिया ग्रुप उनके खिलाफ न्‍यूज चला रहा है वे उनकी शिकायत ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन से करें। उन्‍होंने कहा कि भक्‍त शांति से काम ले किसी भी तरह का कानून अपने हाथ में ना ले। उधर अन्‍ना हजारे भी खुलकर निर्मल बाबा के विरोध में आ खड़े हुए। उन्‍होंने कहा क‍ि ऐसे घोटालेबाजों के पास लोगो को जाने की क्‍या जरूरत है। सत्‍य के मार्ग पर चलो भगवान अपने आप आएंगे।

बाबा ने एक टीवी चैनल को दिये गये इंटरव्यू में कहा था कि उनका सालाना टर्न ओवर 235-240 करोड़ रुपये का है, और उन्‍होंने यह भी कहा था कि वे इंकमटैक्‍स भी भरते है।

गौरतलब है कि टीवी चैनलों पर ' थर्ड आई ऑफ निर्मल बाबा ' नाम के विज्ञापन दिखाकर लोगो के कृपा बरसाने का लालच देनो वाले निर्मल नरूला उर्फ निर्मल बाबा अब खुद मुश्किल में फंसते नजर आ रहे है। झारखंड के अखबार ' प्रभात खबर ' के द्वारा बताया जा रहा है क‍ि बाबा की कमाई पर अब इनकम टैक्‍स डिमार्टमेंट की नजर लग चुकी है।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है क‍ि इनकम टैक्‍स विभाग उनकी आय की जांच करेगा। अब तो देश के अलग अलग हिस्‍सों में निर्मल बाबा पर केस भी दर्ज होने लगा है। उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तहरीर दे दी थी, और अब भोपाल के अरेरा के रहने वाले राजेश सेन ने निर्मल बाबा पर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्‍होने आरोप लगाया है क‍ि बाबा ने बताया था कि घर में काला पर्स रखों सारी समस्‍याए दूर हो जाएगी, पर समस्‍याए तो और बढ़ गयी। बाबा ने एक टीवी चैनल को बात करते हुए कहा कि मैने कभी किसी से चमत्‍कार का दावा नहीं किया था। उनके ऊपर इश्‍वर कृपा कर रहा है, और लोगो तक कृपा पहुंच रही है।

टीवी रिपोर्ट के द्वारा पहले बाबा के एकाउंट में हर रोज लगभग 1 करोड़ रूपये उनके भक्‍तों द्वारा जाम किया जाता था, लेकिन अब रोज लगभग 25 लाख रूपये ही जमा हो रहे है। पहले लगभग हर रोज 5-6 हजार भक्‍त पैसा डालते थे लेकिन अब केवल 1500-2000 लोग ही उनके एकाउंट में पैसा डाल रहे है। उनके भक्‍तों का विश्‍वास अब उनके ऊपर से उठता नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+