सेनाध्यक्ष वीके सिंह से सीबीआई करेगी पूछताछ

 vk singh
नयी दिल्ली। सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने सेना प्रमुख जनरल वी.के सिंह की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के कुछ पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए उनके कार्यालय से समय मांगा है। जनरल सिंह ने अपनी शिकायत में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कम गुणवत्ता वाले टाट्रा ट्रकों की आपूर्ति को मंजूरी देने के लिए वेक्ट्रा प्रमुख रविंदर ओर से उन्हें रिश्वत की पेशकश की।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने जनरल की शिकायत पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सीबीआई जनरल की शिकायत की कुछ बातों को स्पष्ट करना चाहती है, जिनमें उन्होंने कहा है कि टाट्रा बीईएमएल ट्रकों को खरीदने की कोई जल्दबाजी नहीं थी।

सेना के शीर्ष कमांडर अगले सप्ताह एक बैठक में सैन्य बलों की तैयारियों की स्थिति पर चर्चा करेंगे। यह विचार विमर्श सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह द्वारा हाल में सेना में गोला बारूद सहित विभिन्न साजो समान की कमियों के बारे में किये गये आकलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोमवार से शुरू हो रहे कमांडरों का द्विवार्षिक सम्मेलन ऐसे समय पर हो रहा है जब अगले महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने जा रहे सेना प्रमुख कई विवादों में फंसे हैं। पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह मनोनीत सेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक के उद्घाटन के दिन रक्षामंत्री ए के एंटनी अलग से सेना के लिये पूंजीगत खरीददारी की समीक्षा करने हेतु मंत्रालय और सैन्य बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख के कार्यालय ने उन्हें सूचना दी थी कि वह शहर से बाहर गए हैं और उनके राष्ट्रीय राजधानी लौटने के बाद ही तारीख की पुष्टि की जा सकती है। सेना प्रमुख ने आरोप लगाया था कि सितंबर 2010 में ले. जनरल तेजिंदर सिंह ने उन्हें उनके कार्यालय में वेक्ट्रा अध्यक्ष रविंद्र षि की ओर से 600 घटिया वाहन की आपूर्ति की अनुमति देने के बले घूस का प्रस्ताव दिया था।

दोनों षि और तेजिंदर सिंह ने इन आरोपों का खंडन किया है। तेजिंदर सिंह ने सेना प्रमुख और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+