मुख्यमंत्री अखिलेश ने दाखिल किया विप चुनाव के लिये नामांकन

अखिलेश के अलावा सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी तथा बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह, डाक्टर विजय प्रताप तथा सुनील कुमार ने भी विधान परिषद चुनाव के लिये नामांकन दाखिल किया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिये अपने तीन प्रत्याशियों के नाम तय कर लिये हैं।
बसपा के सूत्रों ने आज यहां बताया कि पार्टी ने सुनील कुमार चित्तौड़, विजय प्रताप तथा ठाकुर जयवीर सिंह को विधान परिषद चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बताया कि सुनील और विजय जहां दलित हैं, वहीं जयवीर ठाकुर जाति के हैं। इन तीनों के आज नामांकन दाखिल करने की सम्भावना है।












Click it and Unblock the Notifications