राजा भैया से देखी नहीं जाती कैदियों की रिश्‍तेदारों से जुदाई

Raghuraj Pratap Singh
लखनऊ। कई दिनों तक जेल में रहकर अपनों से दूर होने का गम समझने वाले जेल मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कैदियों से कैथ्‍दयों की उनके रिश्‍तेदारों से जुदाई देखी नहीं जाती लिहाजा उन्‍होंने कैदियों को एक और सौगात दे दी। उन्होंने नियमों में परिवर्तन करते हुए प्रदेश की जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों से महीने में चार बार और विचाराधीन कैदियों से सप्ताह में दो बार मुलाकात का आदेश दे दिया।

जेल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जेल मंत्री राजा भैया ने अधिकारियों से कहा कि जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों के लिये अब उनके परिवार वालों को सप्ताह में कम से कम एक बार मिलने की इजाजत दी जानी चाहिये।

ज्ञात हो कि अभी तक सजायाफ्ता कैदियों से उनके परिवार वाले महीने में एक बार ही मिल सकते थे। राजा भैया के विधायक बनने और उन्हें कारागार मंत्रालय दिए जाने के बाद प्रदेश के कैदियों की कई मुश्किलें समाप्त हो गयीं। कुछ समय पूर्व राजा भैैया ने यह बयान दिया था कि कैदियों की परेशानियां उनसे बेहतर कोई और नहीं समझ सकता क्योंकि वह खुद उनके बीच रह चुके हैं।

उन्होंने जेल में हो रही कैदियों के शोषण को भी उजागर किया। गौरतलब है कि उन्होंनें कुछ दिन पूर्व जेलों के निरीक्षण में कैदियों के लिये बने खाने को भी देखा था और उसके खराब स्तर के लिये अधिकारियों को फटकार लगायी थी। कैदियों के खानपान को बेतहर बनाए जाने के लिए उन्होंनें कहा कि कैदियों के लिये बनने वाले खाने की सब्जी में डालडा घी का इस्तेमाल नहीं होना चाहिये।

उन्होंने कहा कि सब्जियां वनस्पति तेल से बननी चाहिये। श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार कैदियों को जेल मैनुअल के हिसाब से सभी सुविधा देगी। गर्मी में कैदियों के लिये ठंडे पानी और पंखों की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंनें अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल में किसी तरह की हिंसा और कैदियों के साथ मारपीट की घटना सहन नहीं की जायेगी। बीमार कैदियों के इलाज की पूरी व्यवस्था होगी।

उन्होंनें अधिकारियों से गंभीर रूप से बीमार कैदियों की पूरी सूची देने को कहा। सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जेल मेनुअल में भी परिवर्तन की जरूरत है। जेल राज्य मंत्री इकबाल महमूद ने कहा कि रमजान के महीने में मुसलमान कैदियों के लिये सहरी और अफ्तार की भी व्यवस्था करने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+