कामायनी एक्सप्रेस जीप और डम्पर से टकराई, 2 की मौत

उन्होंने बताया कि ट्रेन के आने के समय रेलवे फाटक बंद था और फाटक के निकट पचमढ़ी से खरगौन की ओर जा रही जीप खड़ी थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान हरदा की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने पीछे से जीप को टक्कर मार दी जिससे जीप फाटक तोडते हुए पटरी पर चली गयी और डंपर भी पटरी पर अटक गया।
उन्होंने बताया कि उसी समय कामायनी एक्सप्रेस तेज गति से पटरी पर आ गयी और उसने पहले जीप को टक्कर मारी, जिससे जीप पटरी से दूर छिटक गयी, जबकि ट्रेन डंपर को 50 से 60 मीटर तक अपने साथ घसीट कर ले गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में डंपर चालक पप्पू उर्फ सुभाष तथा क्लीनर संतोष ने मौके पर ही दम तोड दिया।
पाराशरी ने बताया कि इस घटना में जहां कामायनी एक्सप्रेस का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया वहीं उसके चालक के साथ साथ इंजन के पीछे वाले सामान्य कोच के दरवाजे पर बैठे दो यात्री भी घायल हो गये जबकि जीप चालक व उसमें सवार एक महिला भी घायल हो गयी।
जीप चालक किशोर चंदुरे ने बताया कि बंद भिरंगी गेट के पास उनकी जीप खड़ी थी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे जीप और डंपर फाटक तोड़ते हुए पटरी पर चले गये और इसी दौरान कामायनी एक्सप्रेस वहां पहुंच गयी।
दूसरी तरफ रेल यात्री पूजा गोडवानी व राजेश दीक्षित ने बताया कि ट्रेन चालक की सूझबूझ से बडा हादसा होने से बच गया। इस घटना के बाद दोनो ओर का यातायात लगभग तीन घंटे तक प्रभावित रहा। तीन घंटे बाद दूसरा इंजन लाकर कामायनी को रवाना किया गया। हरदा जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications