मथुरा में सड़क हादसे से गायक सहित 6 की मौत

फराह थाना प्रभारी एस एन सिंह ने बताया कि शर्मा रविवार को आगरा एक कार्यक्रम के आमंत्रण पर गये थ। सोमवार सुबह वह अपनी मंडली लेकर लैट रहे थे, तभी यह भयावह हादसा हो गया। शर्मा और कार ड्राइवर सहित मंडली के 6 लोग की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 5 अन्य घायल हो गये।
पुलिस द्वारा बताया गया कि दुर्घटना में तीन घायलों को आगरा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में ट्रक का क्लीनर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications