मॉल उद्घाटन में अभिनेत्री सयाली भगत जख्‍मी, स्‍टंटमैन की मौत

Sayali Bhagat
नोएडा। ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे स्थित टेक जोन में नवनिर्मित द ग्रेट एडवेंचर मॉल उद्घाटन के साथ हादसे का गवाह बन गया। यहां पंद्रह मिनट के अंतराल में दो हादसे हुए। रोपलिंग करते समय रस्सी छूटने से स्टंट प्रशिक्षक की मौत हो गई। इस हादसे से भी आयोजकों ने सबक नहीं लिया और कार्यक्रम को जारी रखा। करीब पंद्रह मिनट बाद एक अन्य स्टंट करते समय फिल्म अभिनेत्री स्याली भगत घायल हो गई। इसके बाद आयोजकों ने रात में होने वाले कार्यक्रमों को रद कर दिया। आयोजकों ने जोखिम भरे खेल के लिए पुलिस व प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी।

सिर्फ मॉल उद्घाटन की अनुमति ली गई थी। साथ ही सुरक्षा मानक की अनदेखी की गई। पुलिस ने मॉल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक्सप्रेस वे के किनारे एएमआर समूह के नवनिर्मित मॉल का शनिवार को उद्घाटन किया गया था। केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय इसमें मुख्य अतिथि थे। मंत्री के जाने के करीब दो घंटे बाद यह हादसा हुआ। सैकड़ों लोगों को जोखिम भरे खेल दिखाने के लिए हजार फीट ऊंची इमारत से रस्सी के सहारे रोपलिंग दिखाई जा रही थी। कार्यक्रम में हैरतअंगेज कारनामे दिखाने के लिए एएमआर समूह ने गाजियाबाद के टूरिज्म व‌र्क्स को जिम्मेदारी दी थी।

कंपनी का प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह बिष्ट रोपलिंग स्टंट करते हुए रस्सी के सहारे बहुमंजिला इमारत से नीचे आ रहा था। रस्सी की लंबाई कम होने के कारण वह करीब तीस फीट ऊपर खत्म हो गई। शैलेंद्र धड़ाम से नीचे आ गिरा। जमीन पर बचाव के लिए सुरक्षा जाल व गद्दा नहीं था। आयोजक शेलेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पंद्रह मिनट बाद दूसरे हादसे में एटीवी स्टंट दिखते हुए अभिनेत्री स्याली भगत की गाड़ी पलट गई। वह गाड़ी के नीचे दब गई। बाउंसरों ने गाड़ी हटाकर अभिनेत्री का निकाला। पुलिस के अतिरिक्त जवान भी वहां पहुंच गए। अभिनेत्री को अस्पताल भेजकर पुलिस ने स्थिति को संभाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+