लखनऊ एयरपोर्ट से करोड़ों के हीरे-सोने के साथ एक गिरफ्तार

Gold
लखनऊ। सुरक्षा व्यवस्थाओं को चकमा देकर एक तस्कर शरीर में कपड़े से बांधकर 5.6 किलोग्राम सोने के बिस्कुट और करीब डेढ़ करोड़ रुपये के हीरे जडि़त जेवर लेकर दुबई से लखनऊ पहुंच गया। कस्टम विभाग को पता चला तो खुद कमिश्नर अजय दीक्षित ने टीम के साथ छापा मारकर पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि तस्कर अब तक 30 बार दुबई से भारत के कई हिस्सों तक तस्करी का सोना पहुंचा चुका है। सोने के बिस्कुट और जेवरात की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

फ्लाई दुबई का विमान एफजेड 433 शनिवार दोपहर 12:40 बजे अमौसी हवाई अड्डे पहुंचा था। कस्टम विभाग की स्पेशल टीम यहां पहले ही पहुंच चुकी थी। कर्नाटक के भटकल जिले का मो अफरहीम उर्फ अफ्फू के ग्रीन चैनल से निकलते ही कस्टम टीम ने उसे पकड़ लिया। सघन तलाशी में उसकी कमर में बंधी बेल्ट, जूते के नीचे, कंधे के निचले हिस्से और पेट में कपड़े से बंधे हुए 5.6 किलोग्राम सोने के बिस्कुट और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के हीरे जडि़त जेवर बरामद हुए। अफ्फू कर्नाटक का रहने वाला है लेकिन उसका पासपोर्ट 1996 में हैदराबाद के मायानगर के पते से बना है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह कॅरियर के रूप में काम करता है। दुबई में उसे यह सोना और जेवर मुंबई पहुंचाने के लिए दिया गया था। अब तक 30 बार दुबई से भारत के कई हिस्सों में तस्करी का सामान ला चुका है। पहले हैदराबाद तस्करी के लिए मुफीद था, लेकिन वहां सख्ती बढ़ते ही लखनऊ की ओर आने लगा। वह यहां पहुंचकर कुछ देर बाद दूसरी उड़ान से मुंबई रवाना होने वाला था। कस्टम विभाग के सूत्रों के मुताबिक तस्करी के गोरखधंधे में अफ्फू ने कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि दुबई एयरपोर्ट के अलावा उड़ान सेवाओं के कर्मचारी और भारत में कुछ एयरपोर्ट के अधिकारियों की मिलीभगत से तस्करी का माल आसानी से आ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+