सईद मसले पर हुई जरदारी और मनमोहन की बातचीत

Asif Ali Zardari and PM Manmohan Singh
दिंल्‍ली। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच कई मुद्दों पर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने उन मुद्दों पर भी बात की, जिसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। मनमोहन-जरदारी की बातचीत के दौरान मुंबई पर हुए हमले और हाफिज सईद का भी मुद्दा उठा। भारत ने मुंबई के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई की बात को फिर से उठाया। विदेश सचिव रंजन मथाई ने पूरी बातचीत को सकारात्मक बताया।

रंजन मथाई ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने लंच से पहले 40 मिनट तक बात की। दोनों के बीच बातचीत दोस्ताना माहौल में हुई। बातचीत में भारत-पाक से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। पीएम मनमोहन सिंह ने दोनों देश के बीच व्यापार में हुई प्रगति की सराहना की। दोनों के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा हुई।

पीएम ने जरदारी को कहा कि ये जरूरी है कि मुंबई में 26/11 को अंजाम देने वाले दोषियों को सजा दिलाई जाए। हाफिज सईद पर चर्चा की गई। बातचीत में पीएम और पाक राष्ट्रपति ने स्टेप दर स्टेप आगे बढ़ने की बात की गई। बैठक में बात हुई कि भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों के लोगों के संबंधों पर जोर दिया जाए। लिबरल विजा एग्रीमेंट पर भी बात हुई। पाकिस्तान के राष्ट्रपित आसिफ अली जरदारी ने पीएम मनमोहन सिंह को पाकिस्तान आने का न्योता दिया। मथाई ने बताया कि मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति जरदारी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+