13 को होगा यूपी विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

सपा के विधायक माता प्रसाद अध्यक्ष पर के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वह सपा के 2003 के कार्यकाल में भी विधानसभा अध्यक्ष थे। सपा की सरकार लगभग एक महीने बाद विधानसभा सदस्यों को शपथ दिला रही है। राज्यपाल बी.एल.जोशी ने कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, सपा के मित्रसेन यादव और भाजपा के श्यामदेव राय चौधरी को प्रोटेम अध्यक्ष चुना है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि प्रोटेम अध्यक्ष सदस्यों को शपथ दिलायेंगे।
विधानसभा के चुनाव परिणाम पिछले छह मार्च को घोषित हो गये थे तथा सरकार का गठन 15 मार्च को हुआ था। सपा ने 224 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी है। इसके अलावा सरकार को कुछ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। विधानसभा का पहला सत्र आगामी मई में संभावित है जिसमें राज्यपाल दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
राज्य सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 के बजट का प्रस्ताव भी लायेगी। विधानसभा की एक सीट खाली होने के कारण 402 सदस्य शपथ लेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी ने मथुरा की मांट सीट से त्यागपत्र दे दिया है। वह मथुरा से लोकसभा सदस्य भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications