दुनिया के सबसे जहरीले सांप ने जहाज की कराई इमरजेंसी लैंडिग

Plane
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई पायलट को विमान में मिला सांप, पायलट ने विमान को बचाने के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया। विमान में एक सांप डैशबोर्ड से सरकते हुये पायलट के पास पहुंच गया और पायलट ने अपने अधिकारियों को सूचित करके उड़ान को सुरक्षित आपात स्थिति में उतारने में सफल रहा।

मंगलवार को पायलट ब्राडेन ब्लेन्नेरहासेट एक मालवाहक विमान को सीमावर्ती क्षेत्र डार्विन से ऑस्‍ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र पेपीमेनार्ती के किसी दुर्गम शहर के एक स्थान पर ले जा रहा थे, जब विमान के कॉकपिट में एक सांप दिखाई दिया। पायलट ने तुरंत अपने अधिकारियों से संपर्क करके विमान को आपात स्थिति में उतारने के लिए राजी किया।

ब्लेन्नेरहासेट ने नाइन न्यूज को बताया कि मेरा रक्तचाप और हृदयगति बढ़ गयी थी। यह एक अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि जब विमान नीचे उतर रहा था तब वह मेरे पैर के उपर से रेंगकर निकल गया। सीमांत क्षेत्र के हवाई जहाज परिचालन निदेशक ग्रेफरी हंट ने कहा कि ब्लेन्नेरहासेट ने अहुत अच्छी तरह से स्थिति को नियंत्रित कर लिया और दुनिया में सबसे अधिक जहरीले जंतु को वापस आस्ट्रेलिया में उसके स्थान पर पहुंचा दिया।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमें विमान के डैशबोर्ड में एक सांप दिखाई दिया और हमने तुरंत अपने अधिकारियों से विमान को आपात स्थिति में उतारने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+