टीवी सिरियल की आदर्श 'बहू' हुक्का पार्लर से गिरफ्तार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिस समय छापा मारा उस समय सभी लोगों हुक्का पी रहे थे। सभी यहां आईपीएल मैच का मजा लेने आये थे मगर मैच समाप्त होने के बाद यहां नशे का खेल शुरु हो गया। देर रात लगभग 1 बजे पुलिस ने छापा मारा तो कई लोग नशे की हालत में इधर उधर भागने लगे। उसी बीच छोटे पर्दे की अभिनेत्री भी इधर उधर भागने लगी। वह जैसे ही बाहर निकली मीडिया से उनकी झड़प हो गई।
फोटो लेने के दौरान उन्होंने कैमरे पर हाथ भी मार दिया। पुलिस ने इस बार से स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र क्षितिज और अभिनेत्री सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया और बाद में 200 रुपये दंड भरने पर सभी को बाद में छोड़ दिया। आम स्थान पर हुक्का पार्लर चलाने के आरोप में होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष बंबई उच्च न्यायालय ने निगम द्वारा होटलों में हुक्का या तंबाकू उत्पाद के विक्रय पर प्रतिबंध को सही ठहराया था। गौरतलब है कि राज्य सरकार हुक्का पार्लर बंद करने की तैयारी कर रही है, क्योंकि सरकार का मानना है कि हुक्का पीने से नौजवानों की सेहत को नुकसान पहुंचता है।












Click it and Unblock the Notifications