सेना के कूच की खबर के पीछे केंद्रीय मंत्री का हाथ!

Army Chief General VK Singh
दिल्‍ली। अर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने सेना की दो टुकडि़यों का दिल्‍ली की तरफ कूच करने की खबर को निराधार बताया है। इस खबर का खंडन करते हुए वीके सिंह ने बताया है कि सेना के मूवमेंट की खबर पूरी तरह से बकवास है। वीके सिंह ने इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर को मूर्खतापूर्ण बताते हुए कहा कि यह भ्रम फैलाने वाली खबर है। उल्‍लेखनीय है कि बुधवार को सेना मूवमेंट की खबर का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रक्षा मंत्री एके एंटनी ने भी खंडन किया था।
वहीं दूसरी तरफ अंग्रेजी अखबार 'द संडे गार्जियन' ने दावा किया है कि चार अप्रैल को 'इंडियन एक्सप्रेस' में दिल्ली की ओर सैन्य टु़कड़ियों के कूच की खबर संप्रग सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के कहने पर छापी गई थी। इसका मकसद राजनीतिक दलों में सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के प्रति विरोध को मुखर करना था। सूत्रों के हवाले से अंग्रेजी अखबार 'द संडे गार्जियन' ने यह भी कहा है कि उस वरिष्ठ मंत्री का अपने एक रिश्तेदार के जरिए रक्षा सौदे से जुड़ी एक लॉबी से संबंध है।

यह लॉबी सेनाध्यक्ष जनरल सिंह की खिलाफत कर रही है। इस आधारहीन खबर को प्रकाशित कराने का उद्देश्य राजनीतिक दलों में जनरल सिंह के प्रति विरोध पैदा करना था। इस खबर के जरिए उनको भारत में पा‌किस्तान जैसे हालात पैदा होने की उम्मीद थी। दूसरी तरफ, बुधवार को सेना के दिल्ली कूच करने की खबर छापने वाले अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने गुरुवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति रक्षा सचिव की सफाई से संतुष्ट नहीं है। इस बीच, रक्षा मामलों की स्थायी समिति के दो सदस्यों-नरेश गुजराल और असादुद्दीन ओवेसी ने सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को तलब करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+