गुड़गांव में लगेगी अन्ना हजारे की मूर्ति

Anna Hazare
गुडग़ांव। भ्रष्टाचार खात्मे के लिए कमर कसे हुए अन्ना हजारे को अब गुड़गांव के लोग एक महापुरूष के रूप में मानने लगे हैं। इसी के चलते जल्द ही अन्ना हजारे की मूर्ति गुडग़ांव के सेक्टर 4-7 के चौक पर दिखाई देगी।

यहां बेरोजगार संघ की ओर से अन्ना हजारे की मूर्ति लगवाई जाएगी। बेरोजगार संघ अध्यक्ष पी. एल. कटारिया ने बताया कि उनकी टीम ने अन्ना हजारे की टीम के सीनियर सदस्य अरविंद केजरीवाल से अनुमति प्राप्त करके सेक्टर 4-7 चौक पर अन्ना की मूर्ति लगाने का निर्णय लिया।

15 अप्रैल को गौशाला मैदान में मूर्ति रखकर भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा और शहर में मूर्ति परिक्रमा करते हुए सेक्टर 4-7 चौक पर स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मूर्ति स्थापना के लिए उनकी पूरी टीम गुडग़ांव के निगमायुक्त से स्वीकृति लेने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी परमिशन नहीं मिली है। हालांकि समय रहते परमिशन हासिल कर ली जाएगी।

गौरतलब है कि अन्‍ना हजारे के भ्रष्‍टाचार विरोधी आंदोलन के लिए उन्‍हें विश्‍व स्‍तर पर सराहा गया। अन्‍ना का आंदोलन आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन माना जाता है। पिछले साल देश भर में लोग भ्रष्‍टाचार के खिलाफ घरों से निकले। लेकिन अब यह आंदोलन हलका पड़ता दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+