2,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा YAHoo!

यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि पिछले दो सालों से कंपनी के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। गूगल और फेसबुक के सामने याहू लगातार पिछड़ता नजर आ रहा था, जिसको देखकर नए सीईओ ने आते ही छटनी का कड़ा फैसला कर डाला। इस छटनी के फैसले से याहू को सालाना 375 मिलियन डॉलर की बचत होगी। याहू में कुल 14 हजार कर्मचारी काम करते है, उसमें से 2000 कर्मचारियों की छटनी की जानी है।
याहू से अभी इसती ही जानकारी मिली है, और जानकारी 17 अप्रैल को जारी होने वाले रिजल्ट में मिलेगी। यह छटनी रूसी कर्मचारी विरोधी फैसला इस लिए लिया गया है क्योंकि कंपनी लगातार घाटे में जा रही थी। पिछले साल याहू का कुल रेवेन्यू 4.98 अरब डॉलर और फेसबुक का 3.71 अरब डॉलर था। याहू में 14 हजार कर्मचारी काम करते है और फेसबुक में केवल 3200 कर्मचारी ही काम करते है। इस कारण से कंपने ने ऐसा फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications