सेना की दिल्‍ली कूच की खबर गलत और खौफ फैलाने वाली: मनमोहन

Prime Minister of India Manmohan Singh
दिल्‍ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया में आई इस खबर को बेवजह डर फैलाने वाली करार दिया कि जनवरी में सेना की दो यूनिटों ने सरकार को कथित तौर पर सूचना दिए बिना दिल्ली की ओर कूच किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। मनमोहन ने यहां राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार वितरण समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ये बेवजह खौफ पैदा करने वाली खबरें हैं।

इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। प्रधानमंत्री से मीडिया में आई इस खबर के बारे में पूछा गया था कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने हिसार स्थित सेना की मेकैनाइज्ड इन्फैंट्री की एक महत्वपूर्ण यूनिट द्वारा 16 जनवरी की रात बिना सूचना के और अभूतपूर्व रूप से दिल्ली की ओर कूच किए जाने की जानकारी दी थी। सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय इस संबंध में पहले ही स्पष्टीकरण दे चुका है।

खबरों में कहा गया कि एक अन्य यूनिट आगरा स्थित 50वीं पैरा ब्रिगेड भी दिल्ली की ओर बढ़ रही थी। रिपोर्ट के अनुसार सेना ने कहा था कि अभ्यास कोहरे के दौरान सेना की प्रभावी क्षमता को देखने के लिए था। मालूम हो कि ऐसी खबर सामने आने के बाद गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा था कि प्रधानमंत्री को इस पूरे मसले पर सफाई देनी चाहिए जिससे की देशवासियों में अविश्‍वास ना पैदा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+