रूसी नाभिकीय पनडुब्‍बी 'नेरपा' हुई भारतीय नौसेना में शामिल

submarine
विशाखापत्तनम। भारतीय नौसेना देश के उन चुनिंदा सेनाओं में शामिल होने जा रही है, जो नाभिकीय पनडुब्बियों के कारण सागर पर दबदबा बनाए हुए है। रूस के हासिल नेरपा श्रेणी की नाभिकीय पनडुब्बी को आज (बुधवार) रक्षा मंत्री एके एंटोनी नौ सैनिक बेड़े में शामिल करेंगे। यह पनडुब्बी एक बार में तीन महिने से अधिक समय तक पानी के अंदर रह सकती है और पोतभेदी मिसाइलों एंव सतह से हवा में मार करने के लिए लैस है।

इस आएनएस चक्र को रूस से दस साल की लीज पर लिया गया है। लंबे समय के बाद आई यह पनडुब्बी जनवरी 2012 में रूस से भारत को सौंपी गयी थी। विशाखापत्तनम में आयोजित समारोह के दौरान इसको भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ स्‍वदेशी नाभिकीय पनडुब्बी 'आइएनएस अरिहंत' का भी समुद्री परीक्षण चल रहा है।

ऐसी आशंका है कि अगर परीक्षण सफल रहा तो आइएनएस सन 2014 तक भारतीय नौसेना का हिस्‍सा बन जाएगी। भारतीय नौसेना में आइएनएस फॉक्सट्रॉट और किलो श्रेणी (दोनों रूसी मूल की) एंव रूसी 209 श्रेणी की पनडुब्बियों का बेड़ा है। भारतीय नौसेना 1967 से पनडुब्बियों के साथ सुसज्जित है।

अब भारत नाभिकीय रिएक्टर आधारित पनडुब्बियों की ताकत रखते वाले देशों के क्लब में शामिल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+