किसानों ने रेल रोककर दी सरकार को चेतावनी

Protest
भिवानी। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे किसानों ने गेहूं उत्पादन करने वाले आठ राज्यों में 76 स्थानों पर रेल रोककर विरोध दर्ज किया है। भाजपा किसान मोर्चा ने मंगलवार को हरियाणा में पांच स्थानों भिवानी, बल्लभगढ़, पानीपत, टोहाना और अंबाला में ट्रेनें रोकी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भिवानी में हुए आंदोलन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

अंबाला छावनी में भी कार्यकर्ताओं को रोका गया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज विनीत जोशी ने दावा किया कि आंदोलन के बाद केंद्र सरकार पर किसान हित में दबाव बनेगा। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने रेल रोको अभियान के सफल रहने पर कहा कि आज का रेल रोको यूपीए सरकार को एक चेतावनी है। अगर केंद्र सरकार ने अब भी किसानों की समस्याओं का हल नहीं निकाला तो विरोध-प्रदर्शन के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

यहां-यहां रोकी गई ट्रेनें

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के अनुसार भिवानी, फरीदाबाद, पानीपत, टोहाना, अंबाला, साहनेवाल, संगरूर, बठिंडा, अमृतसर, फगवाड़ा, होशियारपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, बरौट, रुड़की, हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में ट्रेनें रोकी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+