फरीदाबाद में पोलियो के तीन संदिग्ध केस

हालांकि इनमें से कोई भी केस पाजिटिव नहीं पाया गया है। पोलियो के संदिग्ध मामलों में एक बच्चा और दो बच्चियां हैं। जवाहर कॉलोनी निवासी रूपेंद्र की छह साल की बेटी निक्की, मुजेसर निवासी दिनेश की बेटी पिंकी और संजय एन्कलेव निवासी भगवान का साढ़े पांच साल का बेटा पुनीत कई दिनों से चलने-फिरने में दिक्कत महसूस कर रहे थे।
तीनों बच्चों को परिजन जांच के लिए बीके अस्पताल लेकर गए तो पोलियो के लक्षण दिखने पर चिकित्सकों ने इसे गंभीरता से लिया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएम शर्मा ने तीनों मामलों की जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों को दी। वास्तविकता जानने के लिए बच्चों के स्टूल के नमूने कसौली, हिमाचल लैब भेजे जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications