अस्पताल में बच्चे की अदला-बदली से बच्ची हुई लावारिस

इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ ने इस मामले को लिंग अनुपात की विषम स्थिति को देखते हुए गंभीर करार दिया है। अदालत ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को बच्ची को सुरक्षा प्रदान करने और उसका अधिकार दिलाने की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।
अदालत ने सीजेएम से 20 अप्रैल तक स्थिति रिपोर्ट मांगी है और लड़की की सहायता करने के लिए वकील राज लक्ष्मी चौधरी को नियुक्त किया है। जयपुर में राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष लाद कुमारी जैन ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर स्तब्धता व्यक्त की है और अस्पताल के अधीक्षक को नाटिस जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications