किंगफिशर के पायलट बोले कैसे करें माल्‍या पर विश्‍वास?

Vijay Mallya
मुंबई/बेंगलूरु। आर्थिक संकट से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस के पायलटों ने अपने मालिक विजय माल्‍या को अल्‍टीमेटम दे दिया है। वो यह कि अगर उनका वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वो हड़ताल पर चले जायेंगे। इस पर माल्‍या ने कहा कि छोटे कर्मचारियों को 4 अप्रैल तक और बड़े अधिकारियों को 20 अप्रैल तक वेतन भुगतान कर दिया जायेगा। इस पर पायलटों ने कहा है कि हम माल्‍या पर कैसे विश्‍वास करें?

किंगफिशर का संकट ऐसा है, जिसमें पायलट और मैनेजमेंट आमने सामने खड़ा हो गया है। पायलटों की धमकी के बाद किंगफिशर को सोमवार को 10 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। खास बात यह है कि कई पायलटों के साथ तमाम कर्मचारियों ने भी काम पर आना बंद कर दिया है। माल्‍या ने वेतन भुगतान का जो आश्‍वासन दिया है। हालांकि माल्‍या ने कहा है कि 2, 5 और 6 तारीख को बैंक बंद होने की वजह से कुछ असुविधा हो सकती है। अब माल्‍या की इस बात पर किसी को विश्‍वास नहीं है। यूं कहिये कि कर्मचारियों में माल्‍या के प्रति विश्‍वास उठ चुका है।

हम आपको बता दें कि दिसंबर 2011 से यहां के पायलटों, इंजीनियरों, केबिन क्रू समेत अन्य कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। पायलटों व कर्मचारियों ने अपने मालिक को नोटिस दिया था कि तीन अप्रैल की सुबह आठ बजे तक वेतन मिल जाना चाहिये। अन्‍यथा वो हड़ताल पर चले जायेंगे। अब देखना यह है कि कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं या माल्‍या के आश्‍वासन पर भरोसा करते हैं। कंपनी के मुताबिक आयकर अधिकारियों ने शनिवार को किंगफिशर के बैंक खातों पर लगी रोक को हटा ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+