हरियाणा: गोरखपुर परमाणु संयंत्र के विरोध में 30 गांव

Haryana Map
फतेहाबाद। गोरखपुर में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र के खिलाफ चल रहा आंदोलन गुरुवार को जोर पकड़ गया। 30 गांवों के किसानों व विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अनाज मंडी से लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उपायुक्त एमएल कौशिक को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से परमाणु संयंत्र लगाने की कार्रवाई तुरंत रोकने तथा संयंत्र न लगाने का पक्का आश्वासन देने की मांग की गई। इससे पहले इलाका बचाओ अभियान समिति की ओर से अनाज मंडी में सभा का आयोजन किया गया।

हजकां नेता व पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, माकपा के प्रांतीय सचिव कामरेड इंद्रजीत सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व विधायक निशान सिंह, कामरेड कृष्णस्वरूप गोरखपुरिया, परमाणु संयंत्र विरोधी मोर्चा के डा. राजेंद्र शर्मा, भारतीय किसान यूनियन दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव कृपाराम वर्मा, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह दहिया, किसान संघर्ष समिति के प्रधान हंसराज सिवाच ने परमाणु संयंत्र लगाने का विरोध किया। धर्मपाल मलिक ने कहा कि इस क्षेत्र में परमाणु संयंत्र किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। कामरेड इंद्रजीत ने कहा कि किसानों की मर्जी के खिलाफ जमीन अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए।

सुभाष बराला ने कहा कि अब मामला जमीन और जनता को बचाने का है। कृष्णस्वरूप गोरखपुरिया ने कहा कि केंद्र सरकार उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण न करने की बातें कर रही है, जबकि गोरखपुर में सरकार दोगली नीति अपना रही है। इनेलो जिलाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार क्षेत्रवाद की द्वेष भावना से ग्रस्त होकर गोरखपुर में परमाणु संयंत्र लगाने पर आमदा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। सरकार ने धक्केशाही की तो करारा जवाब देंगे। किसान संघर्ष समिति के प्रधान हंसराज सिवाच ने सभी का धन्यवाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+