टैट्रा ट्रक मामले पर भाजपा ने मांगा एंटनी से इस्तीफा

राज्यसभा में भाजपा के प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि एंटनी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उन्होंने घोटाले की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? जबकि कांग्रेसी नेता हनुमनथप्पा ही कह रहे है सोनिया गांधी के कहने पर गुलामनबी आजाद ने एंटनी को खत लिखा था। आखिर चुप क्यों थे रक्षा मंत्री।
आपको बता दें कि एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक रक्षा मंत्री एके एंटनी को 2009 में ही टैट्रा ट्रकों की खरीद में घोटाले की जानकारी लग गई थी। इस बारे में कुछ मंत्रियों ने रक्षा मंत्री से शिकायत भी दर्ज कराई, पर एंटनी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications