सैफई में होता है 35 रुपए में गंभीर रोगों का इलाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने जब सैफई में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना की थी तो उनकी जमकर आलोचना की गई थी, लेकिन आलोचना करने वालों को शायद यह पता नहीं है कि वहां ग भीर बीमारियों का इलाज मात्र 35 रुपये में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सैफई में आस पास के क्षेत्रों के ही नहीं दूसरे राज्यों के तमाम मरीज अपना इलाज कराने आते हैं। विश्व गुर्दा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गंभीर बीमारियों का अच्छा और सस्ता इलाज कराने के लिए राज्य सरकार आवश्यक व्यवस्था करेगी। श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार संसाधनों का प्रबन्ध कर गरीबों के लिए गंभीर बीमारियों के इलाज की मुफ्त व्यवस्था करेगी।
उन्होंने कहा कि रोगों के मामले में गरीबों एवं अमीरों में कोई अन्तर नहीं होता कयोंकि गंभीर रोग गरीब एवं अमीर को समान रूप से प्रभावित करते हैं एवं उनके इलाज का तरीका भी एक ही तरह का होता है। परन्तु दोनों वर्गो के संसाधनों में काफी अन्तर होने के कारण गरीब आवश्यक धनराशि की व्यवस्था नहीं कर पाता इसलिए वह अघिक प्रभावित होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी की पूर्व सरकार ने भी राज्य की गरीब जनता के बेहतर एवं मुफ्त इलाज के लिए कई कदम उठाए थे, जिन्हें पिछली मायावती सरकार ने बदल दिया। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में कई मेडिकल कालेज स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया था जिसमें कुछ मेडिकल कालेज तो बन गए लेकिन अभी भी कुछ बनने बाकी हैं। उन्होंने घोषणा की उनके कार्यकाल में लोगों को सस्ती और अच्छी चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications