अब आजम खां ने लगाया केजरीवाल पर संगीन आरोप

बकायदा दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए आजम खान ने कहा कि सन 2008 में केजरीवाल ने एक लेटर लिख कर इच्छा जताई कि कौशांबी इलाके में नगर निगम की जो भी जिम्मेदारियां है, वह वहां की स्थानीय नागरिक समिति 'कारवां' को सौंप दी जाएं।
इतने जिम्मेदार होने के बावजूद उन्होंने ऐसी गैरकानूनी बहस चलाई जो नियम विरुद्ध है और इस तरह से आम आदमी अपना टैक्स जमा करना बंद कर देगा।
आजम ने कहा कि जो लोगों को नियम से चलने की बात करते हैं और संसद समेत पूरे देश के राजनेताओं को गरिया रहे हैं। वो ही इस तरह के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपने मतलब के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। वो राजनेताओं को कोसकर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications