सेना में घूस की आग में कुमारास्वामी ने डाला घी

कुमारास्वामी का कहना है कि सेना के अधिकारियों को घूस देने का प्रस्ताव हमेशा से दिया जाता रहा है, अब किसने घूस ली किसने नहीं यह तो वो खुद जाने, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि सेना को कमजोर बनाने के लिए हमेशा से प्रयास होते रहे हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा चिठ्ठी लीक करने वाला देश द्रोही
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि जिस किसी ने भी सेनाध्यक्ष का पत्र लीक किया है, वो देश द्रोही है। क्योंकि इस बात का फायदा देश के दुश्मन आसानी से उठा सकते हैं। एंटनी ने आईबी से कहा है कि वो इस मामले की तह तक जायें और जो भी दोषी हो उसे सामने लायें।
वहीं सेना प्रमुख ने कहा कि चिठ्ठी लीक कर कोई उनकी छवि को खराब करना चाहता है। चिठ्ठी लीक करने की घटना को देश द्रोह करार देना चाहिये व उससे सख्ती से निपटा जाये। कुल मिलाकर सरकार और सेनाध्यक्ष यह मान चुके हैं कि कोई उनके खिलाफ बड़ी साजिश कर रहा है।
टीम अन्ना ने किया वीके सिंह का समर्थन
उधर टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने सेनाध्यक्ष वीके सिंह का पूरा समर्थन करते हुए कहा कि हो सकता है कोई उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा हो। उन्होंने कहा कि यह मामला वाकई में देश द्रोह का है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications