यूपी में 112 आईपीएस हुए इधर से उधर

police
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए पुलिस महानिदेशक तथा अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के कई अधिकारियों, कई जिलों के पुलिस प्रमुखों समेत 100 से ज्यादा अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया है। गृह विभाग द्वारा कल मध्यरात्रि के बाद जारी तबादला सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर पुलिस महानिरीक्षक कमल सक्सेना को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है।

पुलिस महानिदेशक (पीएसी) देवराज नागर को वर्तमान पद के साथ-साथ पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि बी. एम. सारस्वत को पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार आयोग लखनउ से हटाकर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ कर दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक (एसीओ), लखनऊ के अध्यक्ष एवं महानिदेशक तथा पुलिस आवास निगम लिमिटेड लखनऊ के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सम्भाल रहे अरुण कुमार गुप्ता को मौजूदा पद के साथ-साथ पुलिस आवास निगम के प्रबन्ध निदेशक का पद भी सौंपा गया है, जबकि डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध सुब्रत त्रिपाठी को पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) बनाया गया है।

प्रशिक्षण मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक ए.एल. बनर्जी को उनके वर्तमान पद से अपर पुलिस महानिदेशक आथिक अपराध संगठन शाखा लखनऊ के साथ साथ अपर पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन का अतिरिक्त भार सौंपा गया है तथा पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक पीटीएस के पद पर उन्नाव भेजा गया है।

आधिकारिक तबादला सूची के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता अधिष्ठान) लखनऊ में तैनात विपिन कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के पद पर भेजा गया है जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (कारागार) विजय कुमार गुप्ता को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

इसी प्रकार अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) लखनऊ सूर्य कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद भेजा गया है तथा अपर पुलिस महानिदेशक (ईओडब्लू) आर एन सिंह को अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ का निदेशक बनाया गया है, जबकि अपर पुलिस पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन सेवा) के एल मीना को कारागार लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है।

रजनीकांत मिश्र अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा लखनऊ को वर्तमान पद के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन लखनऊ के पद पर तैनात रहे मो. जावेद अख्तर को गोरखपुर जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ में तैनात गोपाल लाल मीना को पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद जोन भेजा गया है, जबकि मैनपुरी पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ पद पर रहे देवेन्द्र सिंह चौहान को बरेली जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (लोक शिकायत) पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात तनुजा श्रीवास्तव को आगरा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है तथा पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र में तैनात पीयूष आनन्द को कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है।

मुरादाबाद में तैनात रहे पुलिस महानिरीक्षक (पीएसी-पश्चिमी जोन) बृज भूषण को वाराणसी जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा आगरा के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद कुमार तिवारी को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। कानपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

इलाहाबाद के पुलिस महानिरीक्षक बी.पी. जोगदण्ड को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। बरेली के पुलिस महानिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। वाराणसी के पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र पाल सिंह को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

इसके अलावा गृह विभाग के सचिव संदीप सालुंके को अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक डी.एल. रत्नम को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इलाहाबाद पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक (प्रो बजट) आशीष गुप्ता को एसटीएफ लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा पीटीएस उन्नाव में उपमहानिरीक्षक रहे शैलेन्द्र प्रताप सिंह को मुरादाबाद परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सहारनपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक जय नारायण सिंह को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात उप महानिरीक्षक पी.के. श्रीवास्तव को चित्रकूट धाम परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।

तबादला सूची के अनुसार गोरखपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक मुकेश शुक्ला को मिर्जापुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर भेजा गया है। इसके अलावा मेरठ के उप महानिरीक्षक हरिराम शर्मा को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इलाहाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रकाश डी को अलीगढ़ परिक्षेत्र का उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

पीएसी बरेली में पुलिस उपमहानिरीक्षक एल.वी. एंटनी देवकुमार को बरेली परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक रवि कुमार लोक्कू को इलाहाबाद परिक्षेत्र का उप महानिरीक्षक बनाया गया है। चित्रकूट परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक मुथा अशोक जैन को गोरखपुर परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक, जबकि पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध भानु भास्कर को फैजाबाद परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा सतर्कता अधिष्ठान में तैनात पुलिस महानिरीक्षक एन रविन्द्र को झांसी का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। झांसी परिषद के पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस महानिरीक्षक पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी आर. के. स्वर्णकार को आगरा परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

अलीगढ़ के पुलिस उपमहानिरीक्षक बी.पी. त्रिपाठी को देवीपाटन परिक्षेत्र का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे इलाहाबाद में तैनात विजय प्रताप सिंह को बस्ती परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। तबादला आईपीएस पांच अंतिम

वाराणसी के पुलिस उप महानिरीक्षक राम कुमार को आजमगढ़ परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक जबकि बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इसके अलावा सरकार ने सोनभद्र, शाहजहांपुर, सीतापुर, मिर्जापुर, गाजियाबाद, उन्नाव, गोण्डा, इटावा, रायबरेली, कांशीरामनगर, मऊ, सुलतानपुर, रमाबाई नगर, बाराबंकी, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, बहराइच, आगरा, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, बस्ती, जौनपुर, कन्नौज, फैजाबाद, चित्रकूट तथा गाजीपुर समेत अनेक जिलों के पुलिस प्रमुखों का तबादला कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+