नक्सलियों की धमकी, शर्ते मानो नहीं तो विधायक..!

अपहरण विधायक ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन मांगो को मान लेने की अपील की है। इतावली नागरिक बोसस्को पाओलो के रिहाई के लिए माओवादियों और सरकार के बीच वार्ता फिर शुरू हो गयी है। सूत्रों के अनुसार आठ मांगो पर शुक्रवार अपराह्न तक सहमति बन चुकी थी। अन्य मांगो पर चर्चा हो रही है।
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक आदिवासी विधायक का आज तड़के कोरापुट जिले से माओवादियों ने अपहरण कर लिया। कोरापुट के पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर से विधायक झीना हिकाका जब कोरापुट से घर लौट रहे थे उस समय 50 से अधिक सशस्त्र माओवादियों ने उनकी गाड़ी तोयापुट के समीप रोकी।
उन्होंने बताया कि यहां से लगभग 40 किलो मीटर दूर माओवादियों ने बंदूक दिखा कर हिकाका को अगवा कर लिया और उन्हें लेकर नजदीक के जंगल में चले गये। विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और वाहन चालक को छोड़ दिया गया। कुमार ने बताया कि पीएसओ और चालक ने लक्ष्मीपुर पुलिस थाने में इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications