दंबगों ने की बंधक बनाकर बारातियों की पिटाई

उसका गांव के रोशन के परिवार से संबंध रखने वाले बच्चे से झगड़ा हो गया। बच्चों के इस झगड़े को बुजुर्गो ने शांत करा दिया, लेकिन जब बरात स्वागत स्थल तक पहुंच गई, तब रोशन व उसके परिवार के करीब 30-40 पुरुष व महिलाएं हाथों में डंडा, सरिया, हॉकी लेकर बरातियों पर टूट पड़े। बीच-बचाव करने आए वधू पक्ष के लोगों को भी उन्होंने नहीं बख्शा। इस हमले में बराती और लड़की की ओर के 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हमलावरों ने बरात को टेंट में ही बंधक बना लिया। कल्लू खान के रिश्तेदार शहजाद खां ने बताया कि रोशन गांव का दबंग आदमी है।
उसके परिवार में 30-40 लोग हैं। इसीलिए वह गांव में आए दिन किसी से भी झगड़ा करता रहता है। थाना सेक्टर-55 प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी घायलों से बातचीत नहीं हुई हैं। बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में सिकरौना चौकी से टीम भेजी गई है, जो उनके बयान लेगी।












Click it and Unblock the Notifications