बुकी बने शेयर ब्रोकर की हत्या

Murder
दिल्ली (ब्यूरो)। बदमाशों ने शेयर ब्रोकर रवि गोयल (34) को फिल्मी स्टाइल में मर्डर कर दिया। रोहणी स्थिति दफ्तर में उनका शव खून से लथपथ मिला। गोली उसके सिर में लगी है। पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे रंजिश है। इसका लूटपाट से कोई संबंध नहीं दिख रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रवि बुकी भी था। वह क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाता था। मुमकिन है हत्या का संबंध सट्टेबाजी से हो सकता है।

पुलिस के अनुसार, शेयर ब्रोकर रवि गोयल (35) सपरिवार सेक्टर 17 के ए ब्लॉक में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी रेणू, दो बच्चे और पिता राममोहन गोयल हैं। कार्यालय घर से कुछ दूरी पर है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रवि घर से खाना खाकर करीब साढ़े दस बजे यह कहकर कार्यालय चले गए कि वहीं क्रिकेट मैच देखेंगे और रात करीब एक बजे लौटेंगे। रात तीन बजे तक नहीं लौटने पर पत्नी रेणू ने फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। रेणू को लगा कि रवि कार्यालय में सो गए होंगे। सुबह करीब छह बजे रेणू मोर्निंग वॉक के लिए निकलीं और करीब सात बजे रवि के कार्यालय पहुंचीं। रवि खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर पर गहरे जख्म थे।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रवि शेयर ब्रोकर के अलावा बुकी का काम भी करता था। उसके करीबी लोगों ने पुलिस को बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान वह सट्टा लगवाता था। पुलिस को आशंका है कि हो सकता है हत्या के पीछे सट्टा का मामला हो सकता है। जिस दिन हत्या हुई थी, उस दिन भी कोई क्रिकेट मैच चल रहा था।

रेणू ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि उनके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने हत्या से पूर्व रवि से फोन पर संपर्क करने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चूंकि कार्यालय में क्रिकेट मैच देखने की बात सामने आ रही है, इसलिए सट्टा रैकेट से भी जोड़कर तफ्तीश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+