सपा की दुश्मन माया ने दो यादवों को पार्टी से किया बाहर

इन नेताओं पर चुनाव के दौरान पार्टियों विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व सांसद और उनके बेटे को पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पार्टी से निकाले गये पूर्व सांसद यादव पार्टी के डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र के प्रभारी थे। यादव के एक अन्य बेटे सुबोध चन्द्र यादव ने विधानसभा का पिछला चुनाव इटावा सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा था लेकिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद से पराजित हो गये थे।
वहीं खलीलाबाद सीट से दो बार सांसद चुने गये यादव ने इसे षडयंत्र करार देते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गयी है। वह हमेशा से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे हैं, लेकिन साजिशन उन्हें पार्टी के निकलवा दिया गया। उन्होंने कहा कि वह बसपा प्रमुख मायावती से मिलकर अपनी सफाई रखेंगे। इसके लिए उन्होंने मायावती से मिलने का समय मांगा है। उनका कहना है कि मायावती स्थितियों को समझेगी और उन्हें न्याय अवश्य दिलायेगी।












Click it and Unblock the Notifications