Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चुनाव में अच्‍छा काम करने वाले सपाईयों का होगा प्रोमोशन

Akhilesh Yadav with youth
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में सत्तासीन होने के बाद सपा अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने के लिये राज्य कार्यकारिणी के साथ सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को भी शनिवार को भंग कर दिया। वो इसलिए क्‍योंकि चुनाव में जिन लोगों ने सबसे अच्‍छा काम किया है अब उनके प्रोमोशन का टाइम आ गया है।

सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से राज्य तथा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी को भंग कर दिया हालांकि प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे। सपा अध्यक्ष ने सभी जिला इकाईयों से चुनाव को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

नयी कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा। सपा सूत्रों की मानें को मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव की समीक्षा कर बेहतर कार्य करने वालों को प्रकोष्ठ में अच्छा पद दे सकते हैं। हालांकि सपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है बावजूद इसके कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने चुनाव के दौरान अपनी जिम्‍मेदारी का सही ढग़ से निर्वहन नहीं किया।

ऐसे नेताओं को चिन्हित कर उनके कद को कम किया जायेगा। यह माना जा रहा है कि नयी कार्यकारिणी में कई पुराने चेहरे नजर नहीं आयेंगे। वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव को भी ध्यान में रखकर सपा ऐसी रणनीति बना रही हैं, जिससे दिल्ली का रास्ता और आसान हो।

युवा हाथों में बागडोर आने के बाद सपा का मु य जोर संगठन को मजबूत करना
है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण स्थान देकर संगठन को और मजबूत करने में जुटे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+