मजदूर की मौत को लेकर पुलिस की गाड़ी फूंकी

FIRE
गुडग़ांव। सेक्टर-58 स्थित निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल पर शीशा लगा रहा एक मजदूर शुक्रवार दोपहर अचानक नीचे गिरकर घायल हो गया।काफी देर तक वह वहीं पड़ा रहा।बाद में उसे अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर आसपास काम कर रहे करीब पांच सौ मजदूर मौके पर पहुंच गए। उपचार में लापरवाही का आरोप लगा मजदूरों ने तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। उन्हें काबू करने पहुंची पुलिस की जिप्सी को भी मजदूरों ने आग लगा दी।भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने मजदूरों पर लाठियां भांजीं, दो दर्जन मजदूरों को हिरासत में ले लिया।

गुडग़ांव के सेक्टर-58 में आईआरइओ ग्रांड आर्च प्रोजेक्ट की 60 मंजिला इमारत बन रही है। आईआरइओ ने निर्माण का टेंडर लिमिटेड और एल एंड टी लिमिटेड को दिया है। साइट पर करीब 3500 मजदूर कार्य करते हैं। शुक्रवार को एलुफिट लिमिटेड का एक मजदूर भवन की चौथी मंजिल पर शीशा लगा रहा था तभी अचानक वह नीचे गिर गया। उसके साथी भी मौके पर पहुंचे और उसके घायल होने की सूचना कंपनी के लोगों को दी।

बताते हैं कि जब तक उसे अस्पताल भेजा जाता उसकी मौत हो गई। उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर आसपास की इमारतों में काम कर रहे मजदूर सैकड़ों की संख्या में मौके पर पहुंच गए। मजदूरों ने उसे समय से अस्पताल न पहुंचाने का आरोप लगा नारेबाजी की।कंपनी के अधिकारियों से झड़प के बाद मजदूरों ने तोडफ़ोड़ की।ठेकेदारों और इंजीनियरों की गाडिय़ां भी क्षतिग्रस्त कीं।

बादशाहपुर थाने के एएसआई सुभाष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भड़के मजदूरों ने पुलिस जीप देखते ही हमला बोल दिया। सैकड़ों मजदूरों के हाथ में सरिया, डंडे व पत्थर देख पुलिसकर्मी भाग गए।मजदूरों ने पुलिस की गाड़ी को आग लगा दी।साइट पर रखे सामान से भरे कई कंटेनर भी फूंक दिए।बाद में डीसीपी साउथ हामिद अख्तर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।आस-पास के इलाके में तोडफ़ोड़ कर रहे मजदूरों को पुलिस ने खदेड़ा।दो दर्जन मजदूरों को हिरासत में ले लिया।

एसडीएम सत्येंद्र दूहन भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मृत मजदूर की पहचान नहीं हो सकी थी। डीसीपी साऊथ हामिद अख्तर को कहना है कि हिरासत में लिए गए मजदूरों और प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। मजदूरों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। प्रबंधन पक्ष की भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+