मुकुल रॉय आज कर सकते हैं बढ़े रेल किराये में कटौती

आपको बता दें कि रेल बजट 2012-13 में पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने एलान किया था कि उपनगरी और साधारण दूसरी श्रेणी के यात्री किरायों में दो पैसे प्रति किलो मीटर, मेल एक्सप्रेस के दूसरे श्रेणी में तीन पैसे प्रति किलोमीटर और स्लीपर श्रेणी में पांच पैसे प्रति किलोमीटर की बढोतरी की जाएगी। लेकिन रेल यूनियन की धमकी के चलते अब कहा जा रहा है कि अब किराये में कटौती की जा सकती है वो भी जनरल और स्लीपर क्लास में।
चर्चाएं इस बात की भी हैं कि हो सकता है नए रेलमंत्री उपनगरी और साधारण दूसरी श्रेणी में पूरी बढ़ोतरी को वापस ले लें और स्लीपर में पांच पैसे प्रति किलोमीटर को कुछ घटाकर दो या तीन पैसे प्रति किलोमीटर ही रखें। खैर जो कुछ भी होगा वो दिन के 11 बजे संसद में पता चलेगा जब रेल मंत्री रेल बजट की बहस का जवाब देंगे।












Click it and Unblock the Notifications