मैक्सिको में जबर्दस्त भूकंप, सैकड़ों घर तबाह

earthquake
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के मध्य दक्षिणी हिस्से में आज भयंकर भूकंप आया जिससे वहां के कामगारों और निवासियों में दहशत फैल गयी। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 बतायी है और कहा कि इसका केंद्र गुएर्रो प्रांत में जमीन में 11 मील की गहराई में था। मैक्सिको के नेशनल सीस्मोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र ओमेटोपेक के दक्षिण पश्चिम में था।

दक्षिणी मेक्सिको में 7.6 तीव्रता के भूकंप का जबर्दस्त झटका आया जिससे भूकंप के केन्द्र के पास लगभग 800 घरों को नुकसान पहुंचा। भूकंप के झटके ने कई बड़ी इमारतों को हिला दिया और प्रभावित क्षेत्र के लोग परेशान हो गये और हड़बड़ा गये। कल आए भूकंप ने मेक्सिको के सीमावर्ती क्षेत्र दक्षिणी ओक्साका और गुइरेरो राज्यों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

भूकंप के इस झटके को 1985 में आए अब तक के सबसे भयंकर भूकंप के बाद जबर्दस्त भूकंप में से एक माना जा रहा है। 1985 के भूकंप में मेक्सिको सिटी में हजारों लोग मारे गये थे। गुइरेरो में अधिकारियों ने पुष्टि की कि करीब 800 घरों को नुकसान पहुंचा जबकि 60 घर ढह गये। भारतीय समयानुसार रात साढे 11 बजे आए भूकंप के कुछ घंटों बाद भी किसी के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+