रेलवे यूनियन की पीएम को धमकी कहा रोलबैक पर होगा आंदोलन

Railway
नई दिल्ली। जहां रेल बजट पेश करने वाले दिनेश त्रिवेदी को अपने पद से हाथ धोना पड़ा और ममता बैनर्जी के चहेते मुकुल रॉय को ना चाहते हुए भी यूपीए सरकार को रेल मंत्री बनाना पड़ा। सरकार ने सोचा होगा कि अगर ममता बैनर्जी की यह जिद मान ली जाये तो यूपीए पर मंडराया संकट कम हो गया है।

वहीं ममता बैनर्जी की बार-बार मांग कि बढ़ा हुआ किराया वापस लिया जाये से मनमोहन सरकार के खिलाफ जनता में फैला आक्रोश कुछ कम हो जायेगा। लेकिन उसके लिए यह राह आसान नहीं है क्योंकि रेल फेडरेशन ने सीधे तौर पर धमकी दी है कि अगर रेल का बढ़ा किराया वापस लिया जाता है तो पूरे देश में आंदोलन होगा।

रेल यात्री किराया रेलवे को अच्छा बनाने के लिए बढ़ाया गया है। फेडरेशन के नेताओं का कहना है कि खस्ताहाल रेलवे को सुधारने का यही एक रास्ता है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पांच महासंघों ने इस मामले में बातचीत के लिए समय मांगा है। उनका तर्क है कि अगर सरकार रोलबैक करती है तो अतिरिक्त अनुदान दे वरना आंदोलन की जिम्मेदार सरकार होगी।

फेडरेशन ने कहा कि हमने पीएम साहब को खत लिखा है और तीन दिन के अंदर इसका जवाब मांगा है। उन्हें उम्मीद है कि पीएम मनमोहन सिंह जो कि खुद एक बहुत बड़े अर्धशास्त्री है वह जरूर उनकी यह बात समझेंगे और मानेंगे क्योंकि वह भी जानते हैं रेलवे की बिगड़ी हालत सुधारने का यही एक रा्स्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+