बीएचयू बतायेगा कितना गुणी है इंसान

पंडित ओंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में आज आयोजित समारोह में डॉ. सिंह ने कहा कि वास्तव में सभी गुण जीन से नियंत्रित होते हैं। शरीर में जीन-पर्यावरण इन्टरेक्शन होता है। दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं, जिसे संगीत पसंद न हो। उन्होंने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के अन्तर्गत एक बूंद खून से ही पता चल जायेगा कि अमुक वयक्ति के शरीर के किस भाग में कौन से गुण विद्यमान हैं।
कुलपति ने समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्व शास्त्रीय गायक पं. राजेश्वराचार्य तथा विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्व वायलिन वादक पं. सुखदेव मिश्र सहित मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मंच कला संकाय के प्रमुख शारदा वेलेंकर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सयुंक्त सचिव विधि एवं अनुशासन ने किया तथा छात्र परिषद के महासचिव विकास सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।












Click it and Unblock the Notifications